होली पर बिगड़ा मौसम, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी...मसूरी में जमकर पड़े ओले

उत्तराखंड में बुधवार को होली पर दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हुई। जिसके बाद मैदानी इलाकों में भी हल्की ठंडक महसूस की गई। वहीं, मसूरी में जमकर ओले पड़े।

मौसम विभाग ने होली के दिन मौसम साफ रहने की संभावना जताई थी। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के फिर सक्रिय होने से मौसम बदला गया और बारिश शुरू हो गई। चीन सीमा से सटे इलाको में बर्फबारी हुई तो निचले इलाकों में बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मसूरी में ओलावृष्टि

पहाड़ों की रानी मसूरी में दोपहर बार इतने ओले पड़े कि जमीन पर बर्फ सी पड़ी नजर आई। होली पर लोगों ने हल्की बारिश और ओलावृष्टि के बीच जमकर मस्ती की। वहीं तापमान गिरने से हल्की ठंड भी हो गई।

उत्तराखंड में बदला मौसम -

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित समुद्र सतह से ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले मुखबा, हर्षिल, सुक्की, जानकीचट्टी, खरसाली, सांकरी आदि क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई।

बर्फबारी के बीच जवानों ने मनाई होली

दारमा और व्यास घाटी के उच्च हिमालयी इलाको में कई दिन के बाद बर्फबारी हुई। व्यास घाटी के अंतिम चौकी नाभीढांग (13925फुट) में दोपहर बाद हिमपात हुआ। इस दौरान माइनस 4 डिग्री तापमान में जवानों ने होली मनाई।

विज्ञापन

बर्फबारी के कारण बुधवार को ओम पर्वत भी बादलों से ढका नजर आया। यह नजारा बेहद ही खूबसूरत दिखा।