boltBREAKING NEWS

दूसरे दिन भी बंद रही कृषि उपज मंडी, किसान परेशान

दूसरे दिन भी बंद रही कृषि उपज मंडी, किसान परेशान

भीलवाड़ा (हलचल) सरकार की कृषि उत्पादन व्यापार और वाणिज्य अध्यादेश के विरोध में आज दूसरे दिन भी भीलवाड़ा कृषि उपज मण्डी बन्द रही। कृषि उपज मण्डी के व्यापारियों ने इस अध्यादेश के विरोध में 4 दिन हड़ताल रखने का आव्हान किया है। वहीं मण्डी बन्द होने के कारण किसानों को भी काफी समस्या हो रही है। बारिश के कारण अपनी उपज खराब होने की भी आशंका सता रही है। मण्डी बन्द होने के कारण रोजाना करीब 2 करोड़ का कारोबार प्रभावित हो रहा है। 
 महात्मा ज्योतिबा फूले कृषि उपज मण्डी खाद्यान व्यापार संघ के अध्यक्ष मुरली इनानी ने कहा कि सरकार ने मण्डी के बाहर भी व्यापारियों द्वारा कृषि उपज खरीदने का निर्णय लिया है। उससे कृषि मण्डियों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। अब किसान मण्डी सेस के कारण यहां अपना माल बेचने नहीं आयेगा। इसके साथ ही राज्य सरकार ने जो कृषि कल्याण के नाम से 1 प्रतिशत टेक्स लगाया है। उससे अब मण्डियां वीरान हो जायेगी। वहीं किसान उदयलाल ने कहा कि हम रायसिंगपुरा से चना लेकर आये लेकिन मण्डी बंद होने के कारण हमें वापस जाना पड़ रहा है।