धनोप (राजेश शर्मा)। शक्तिपीठ धनोप माता मंदिर का दानपात्र बुधवार को खोला। ट्रस्ट अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणावत की मौजूदगी में गिनती की। दानपात्र से एक माह पांच दिन में 12 लाख 60 हजार 121 रुपए की राशि निकली। दानपात्र से 5100 रुपए का चेक भी निकला तथा राशि गिनने में 6 घंटे का समय लगा जो प्रात: 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रूपयों की गिनती चली। इससे पहले दानपात्र से 21 अगस्त को दो माह में 16.83 लाख रुपए निकले थे। इस दौरान अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणावत, सचिव रमेश चंद्र पंडा, ट्रस्टी कैलाश चंद्र पंडा, प्रदीप पंडा, महेश चंद्र जोशी, सुनील पालड़ेचा, लाला माली, महावीर वैष्णव, धर्मराज प्रजापत आदि उपस्थित रहे।