उदयपुर BHN
सर सर्व समाज महिला मंडल सेक्टर 9, उदयपुर द्वारा फागोत्सव मनाया गया। मधुबाला पूर्बिया ने बताया कि सर्व समाज महिलाओं द्वारा धूमधाम से फागोत्सव मनाया गया। श्री कृष्ण राधा की सुन्दर झांकी निकाली गई। राधा कृष्ण ने फागोत्सव में खुब नृत्य किया। सभी महिलाओं ने फुलों से होली खेली और एक दूसरे को गुलाल लगाई। सभी ने बहुत ही सुन्दर नृत्य किया। और होली के गीत गाये। कार्यक्रम में इंदूबाला, मधुबाला पूर्बिया,प्रतिभा गोस्वामी, नलीनी जोशी, निमिशा जोशी, अनिता जोशी,मंजू चौधरी, मांगी बाई, किरण बाला, शारदा आचार्य, भगवती नागदा , स्मिता सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं।