boltBREAKING NEWS

मुख्यमंत्री शर्मा, केंद्रीय मंत्री चौधरी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी 12 मार्च को किसान सम्मेलन को करेंगे संबोधित 

मुख्यमंत्री शर्मा, केंद्रीय मंत्री  चौधरी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष  जोशी 12 मार्च को किसान सम्मेलन को करेंगे संबोधित 

 चित्तौड़गढ़ BHN भारतीय जनता पार्टी का विशाल किसान सम्मान सम्मेलन 12 मार्च मंगलवार को निम्बाहेड़ा कृषि मंडी मे आयोजित होगा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि किसान सम्मेलन में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सांसद सीपी जोशी मुख्य अतिथि होंगे।  उल्लेखनीय है कि केंद्र की मोदी सरकार अफीम काश्तकार, एवं किसानों के लिए विगत 10 वर्षों में ऐतिहासिक कार्य किये है। किसान के लिए फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, लघु सिंचाई योजनाओं सहित कई योजनाएं शुरू की है साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य भी  बढ़ाया है। विशेष कर अफीम काश्तकारों के लिए भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा विगत 10 वर्षों की पॉलिसी में लाइसेंस को पुनः जारी करने का ऐतिहासिक कार्य किया है। 2014 से पूर्व संपूर्ण भारत में 18000 अफीम लाईसेंस थे जिसको बढाकर मोदी सरकार ने आज पूरे देश में एक लाख से अधिक अफीम लाइसेंस दे दिये है। आने वाले समय में विभिन्न कारणो से कटे हुए अफीम लाइसेंस मिलने की आस भी किसानों को  मोदी सरकार से है।आयोजन की तैयारी को लेकर विगत कई दिनों से स्थानीय निम्बाहेड़ा विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में निम्बाहेड़ा विधानसभा की पूरी टीम सक्रिय है।  किसान सम्मेलन की तैयारियां को लेकर पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी सहित भाजपा पदाधिकारी अंतिम रूप देने में लगे रहे।

सोमवार को कृषि उपज मंडी समिति में किसान सम्मेलन आयोजन स्थल का विधायक कृपलानी के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट, प्रदेशाध्यक्क्ष कार्यालय प्रवास प्रभारी श्रवण सिंह राव, पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा जिला महामंत्री रघु शर्मा, हर्षवर्द्धन सिंह रूद, विनोद चपलोत, प्रधान बगदीराम धाकड़, भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, जिला उपाध्यक्ष रत्नेश छाजेड़, गौरव त्यागी, उपखण्ड अधिकारी पंकज पंचोली, पुलिस उप अधीक्षक बेनीप्रसाद मीणा, बद्रीलाल राव, तहसीलदार गोपाल जीनगर, पंचायत समिति विकास अधिकारी विशाल सिपा, नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी अभिषेक शर्मा, पीडब्ल्यूडी अधिशाषी अभियंता पवन सेठिया, मंडी सेक्रेटरी संतोष कुमार मोदी आदि ने निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।