boltBREAKING NEWS

दिव्यांग उदयराज को 4 माह से नही मिली पेंशन

दिव्यांग उदयराज को 4 माह से नही मिली पेंशन

 बारां (फ़िरोज़ खान)। महंगाई राहत कैम्प दिव्यांग उदयराज सहरिया(27) का सहारा बनता है या नही। यह देखने वाली बात है क्योंकि इसको को 4 माह से पेंशन की राशि नही मिली है।यह अकेला रहता है।परिवार में पिता के अलावा कोई नही है।पिता भी इसको नही रखता है।इसकी शादी भी नही हुई है।गांव में इधर उधर से मांग कर अपना पेट भरता है।पिता का किसी भी तरह का कोई सहारा नही है।

दिव्यांग ने बताया कि 4 माह हो गए मगर पेंशन की राशि नही मिल रही है।शाहाबाद मुख्यालय पर भी चक्कर लगा लिए उसके बाद भी सफलता नही मिली।इसने बताया कि मुझे दोनों आंखों से दिखाई नही देता है।आने जाने में भी परेशानी होती है।कोई सहारा भी नही है।पेंशन की राशि नही मिलने से आर्थिक रूप से परेशान हो रहा हूं।राशि मिल जाती तो मेरा गुजारा हो जाता था।गांव वाले कोई भी खाना देते है तो खा लेता हूँ।दिव्यांग उदयराज सहरिया शाहाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत बिलखेड़ा माल के गोयरा गांव का रहने वाला है।इसका बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक देवरी में खाता है।पीपीओ नम्बर 3712 है।आधार नम्बर 730988294605 है।इसने बताया कि कई बार दुखी सुखी से में गया भी मगर सुनवाई नही है।रोजाना लाने ले जाने वाला भी नही है।इसने प्रशासन से 4 माह से रुकी हुई पेंशन की राशि दिलवाने की मांग की है।इस संबंध में संबंधित अधिकारी ने बताया कि बजट व सत्यापन के अभाव में पेंशन राशि रुकी हुई होगी।बजट आते ही पेंशन राशि मिल जाएगी।