boltBREAKING NEWS

अज्ञात कारणों के चलते बाडे में रखा चारा जलकर हुआ राख

अज्ञात कारणों के चलते बाडे में रखा चारा जलकर हुआ राख

गुलाबपुरा (सीपी जोशी)  तस्वारिया के निकट अटलपुरा में आज गांव के ही पंचू लाल गुर्जर के बाड़े में रखी हुई 10 ट्रॉली चारा जलकर राख हो गया, जानकारी मिलने पर ग्रामीणों द्वारा विभिन्न स्त्रोतों व प्रयासों से आग बुझाने का जतन किया गया, कोई टैंकर लेकर पहुंचा तो कोई बाल्टिया पानी की भरकर आग बुझाने के जतन करने लगे।
 इसी बीच अग्निशमन वाहन को भी सूचना दे दी गई जो मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास में लगी हुई है, जानकारी के उपरांत गुलाबपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है, हालांकि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन चारे को नही बचाया जा सका,  कृषक पंचू लाल गुर्जर को काफी नुकसान हुआ है।