boltBREAKING NEWS

17 दिन में दूसरी बार जम्मू-कश्मीर में हिली धरती, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3

17 दिन में दूसरी बार जम्मू-कश्मीर में हिली धरती, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.3 दर्ज की गई। वहीं भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जम्मू कश्मीर में सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर भूकंप आया है। इसका केंद्र ताजिकिस्तान में 170 किमी गहराई में बताया जा रहा है। गनीमत है कि भूकंप से अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली है। इससे पहले, 18 अप्रैल को जम्मू कश्मीर में भूकंप आया था।