boltBREAKING NEWS

कोहरा छाया रहा, अलाव का लिया सहारा

कोहरा छाया रहा, अलाव का लिया सहारा

गुलाबपुरा (टीकम हेमनानी)। प्रदेश में मौसम में आए बदलाव के चलते नगर में गुरुवार को सुबह कई क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के चलते शून्य विजिबिलिटी के चलते वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के चलते विजिबिलिटी करीब 100 से 150 मीटर के करीब रही। वाहन चालकों को लाइट जलाकर वहन चलना पड़ा। हालांकि 11 बजे के करीब धूप निकलने के बाद लोगों को कोहरे से तो राहत मिली, लेकिन गलन भरी सर्दी जारी है। ठंड के कारण लोगों ने अलाव जलाकर सर्दी से बचाव किया। सुबह और रात के समय लोगों को तेज सर्दी और ओस के चलते गलन का एहसास हुआ, हालांकि लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचाव करते देखे गए। चाय-पकौड़ी की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली।