boltBREAKING NEWS

सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन 

सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन 

भीलवाड़ा। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान कोटड़ी तहसील की बैठक चारभूजा मंदिर परिसर में आयोजित हुई। केंद्रीय कार्यकारिणी उपाध्यक्ष दिलीप सिंह व जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह शक्तावत के सानिध्य में इस मौके पर तहसील की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। कार्यकारिणी में अध्यक्ष गोविंद सिंह राणावत, उपाध्यक्ष कालूसिंह शक्तावत, महामंत्री तेजसिंह कानावत, संयुक्त मंत्री नारायण सिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष गणपत सिंह राणावत, प्रवक्ता किशन सिंह राठौड़, जिला प्रतिनिधि डूंगरसिंह व रघुराज सिंह निर्विरोध चुने गए। साथ ही संरक्षक मंडल व र्काकारिणी सदस्य के नामों की भी घोषणा की गई।