राष्ट्रीय अनुसूचि जाति आयोग (एनसीएससी) ने कोयंबटूर के पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर एक याचिका पर जवाब मांगा है। याचिका में उन पर आरोप लगाया गया है कि वह कथित रूप से दलित किसानों के अपने खेत में जाने का रास्ता रोक रहे थे
तमिलनाडु के कुछ लोग रविवार को नए साल का जश्न मनाने के बाद गोकर्ण की ओर जा रही थी, तभी उनकी कार कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम की बस टकरा गई। इस हादस में चार की मौत हो घी। जबकि एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं हैं और उसे अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, हादसा कारवार जिले के अंकोला तालुक के बालेगुली गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर हुआ। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अरुण पांडियन, विपुल, मोहम्मद और शेखरन के रूप में हुई है। शवों को अकोल अस्पताल भेज दिया गया है।
एनसीएसी ने कोयंबटूर के पुलिस आयुक्त को भेजा नोटिस
राष्ट्रीय अनुसूचि जाति आयोग (एनसीएससी) ने कोयंबटूर के पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर एक याचिका पर जवाब मांगा है। याचिका में उन पर आरोप लगाया गया है कि वह कथित रूप से दलित किसानों के अपने खेत में जाने का रास्ता रोक रहे थे। आयोग ने वी. बालाकृष्णन को जारी नोटिस में कहा कि एक व्यक्ति द्वारा दायर याचिका में गांव में रास्ता रोकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई हैं। याचिका में दावा किया गया है कि उप्पिलपलायम के एक दलित किसान (95 वर्षीय) की खेती के लिए अपने खेत में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई, जो कि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत एक अपराध है।
मंगलुरु : बिहार का युवक समुद्र में बहा, दोस्त सुरक्षित
एक किशोर अपने दोस्थ के साथ समुद्र के पास तैरने गया और बह गया, जबकि उसका दोस्त तैरकर सुरक्षित बच गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि किशोर सत्यम (18 वर्षीय) बिहार का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि उसके दोस्त प्रभाकरन ने मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को दी, जिन्होंने पुलिस की मदद से सत्यम की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। घटना शनिवार को हुई।
बपतिस्मा के दौरान भोजन के बाद 100 से अधिक बीमार
केरल के पठानमथिट्टा जिले में कीझवईपुर के पास एक चर्च में बपतिस्मा के दौरान कथित तौर पर भोजन करने के बाद 100 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। जांच खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा की जानी है, जिसे तुरंत एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। पुलिस ने कहा कि उन्होंने भोजन उपलब्ध कराने वाले कैटरर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि खाद्य नमूने एकत्र किए गए और परीक्षण के लिए भेजे गए। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की हालत गंभीर है और वह अस्पताल में है, जबकि बाकी खतरे से बाहर हैं।