boltBREAKING NEWS

लोकेंद्र सिंह कालवी पंचतत्व में विलीन

लोकेंद्र सिंह कालवी पंचतत्व में विलीन

 

नागौर.  श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनकी अंत्येष्टि नागौर जिले के कालवी गांव में पूरे विधि-विधान से हुई। उनके पुत्र भवानी सिंह और प्रताप सिंह ने मुखाग्नि दी।

कालवी की अंतिम यात्रा में प्रदेशभर के लोग शामिल हुए। कालवी का सोमवार रात निधन हो गया। लोकेंद्र सिंह कालवी का जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा था और देर रात ह्रदयगति रुकने से उनका निधन हो गया। कालवी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव कालवी में हुआ। पूरा गांव लोकेंद्र सिंह कालवी अमर रहे के नारों से गुंजामान रहा। यहां पहुंचे लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी