गुलाबपुरा (टीकम हेमनानी)। नगर माहेश्वरी सभा एवं महिला संगठन के तत्वाधान में नव वर्ष स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। सभा के सरंक्षक बसंती लाल काल्या एवं अध्यक्ष अरविंद सोमानी, महिला संगठन की संरक्षक एवं राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य मनोरमा काल्या के मार्गदर्शन में नव वर्ष एवं मकर संक्रांति का स्नेह मिलन के दौरान खेलकूद कार्यक्रम रखे गए, जिसमें पुरुष, महिलाएं एवं बच्चों ने भाग लिया। महिला संगठन की अध्यक्ष कांता सोमानी ने बताया कि समारोह में माहेश्वरी महासभा के अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के कोषाध्यक्ष राजकुमार काल्या, नगर पालिका अध्यक्ष सुमित काल्या, हुरड़ा तहसील माहेश्वरी महासभा के अध्यक्ष शिव लड्ढा नगर माहेश्वरी सभा के मंत्री कृष्ण गोपाल कोगटा, कृष्ण कुमार गगड, सुनील तोषनीवाल, शिव कास्ट, मनोज तोषनीवाल, संजय लड्ढ़ा, सुशील गगड़, जिला संगठन मंत्री दिव्या काल्या, मंत्री सरोज गगड़ एवं नगर माहेश्वरी महिला संगठन की सभी महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे। संचालन अंजली नवाल ने किया।