boltBREAKING NEWS

साध्वी कमल प्रभा म.सा.का मंगल विहार पुरानी परासोली में

साध्वी कमल प्रभा म.सा.का मंगल विहार पुरानी परासोली में

आसींद । मरुधरा ज्योति साध्वी कमल प्रभा आदि ठाणा 5 का ऐतिहासिक चातुर्मास महावीर भवन में संपन्न होने के पश्चात बुधवार को प्रातः 9.15 बजे साध्वी मण्डल ने पुरानी परासोली के लिए मंगल विहार किया।

                साध्वी तरुण प्रभा, सुदर्शन प्रभा, मणि प्रभा, लब्धिप्रभा ने पांच माह के चातुर्मास के भीतर तप त्याग और धार्मिक आराधना की गंगा बहाई। मंगल विहार के समय वरिष्ठ श्रावक संरक्षक भंवर लाल कांठेड़, अध्यक्ष चंद्र सिंह चौधरी, मंत्री पूरण मल चौधरी, विजय कुमार कर्णावट,  सुरेंद्र संचेती, बसंत कुमार आंचलिया, मूल सिंह कांठेड़, महावीर कुमार चौधरी, गणपत मल सिंघवी, प्रकाश सांड, पारस मल तातेड़, राजेंद्र कुमार चौधरी, गौतम बुरड़, दिनेश बुरड़, पुखराज कूकड़ा, पुखराज चोपड़ा, महेश कूकड़ा, लक्ष्मी लाल बंब, गौतम चौधरी, विनोद कुमार खाब्या, प्रियांशु कोठारी, भोपाल सिंह कोठारी, राजेंद्र कूकड़ा महिला मंडल, बालिका मंडल, युवा मंडल , किशोर मंडल आदि श्रावक श्राविकाएं उपस्थित थे। परासोली संघ ने साध्वी मंडल की अगुवानी की ।