boltBREAKING NEWS

 हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा मानसिक रोगी युवक, सकते में आये ग्रामीण, पुलिस व प्रशासन 

 हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा मानसिक रोगी युवक, सकते में आये ग्रामीण, पुलिस व प्रशासन 

 बूंदी हलचल। बूंदी जिले के तालाब गांव में शनिवार को उस वक्त लोगों व प्रशासन में खलबली मच गई, जब एक मानसिक रोगी युवक जिला कारागृह के सामने हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस युवक का उतारने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर रही थी,तभी वह टावर से उतर कर भागने लगा, जिसे पुलिस ने दबोच लिया।  

हिंडोली पुलिस के अनुसार, 27 वर्षीय मानसिक रोगी गणेशजी के झोपड़ा बड़ोदिया शनिवार सुबह दस बजे वह पहाड़ी पर हाईटेंशन बिजली लाइन के टावर पर चढ़कर बैठ गया। उसे टावर पर बैठा देखा तो लोग सकते में आ गये। तुरंत ही हिंडोली पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को उतारने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, तभी युवक खुद ही टावर से उतर कर खेतों में भागा, जिसे पुलिस ने दबोच लिया। कर लोगों की भीड़ लग गई। हिंडोली पुलिस मौके ने टावर से युवक को उतारने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस को आते देखकर करीब एक घंटे बाद युवक खुद ही टावर से उतरकर खेतों में भाग गया।

पुलिस ने पीछा कर उसको पकड़ कर हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि युवक मानसिक रोगी है और इस तरह की हरकतें करता रहता है। ग्रामीण भी परेशान हैं। युवक के पिता ने भी उसका कई दफा उपचार करा चुके हैं, लेकिन उसकी दीमागी हालत नहीं सुधरी।