boltBREAKING NEWS

मेवाड़ गौरव कविराव मोहन सिंह जयंती मनाई

मेवाड़ गौरव कविराव मोहन सिंह जयंती मनाई

 उदयपुर//राजसमन्द ( राव दिलीप सिंह)मेवाड़ राजवंश के अंतिम राजकवि व पृथ्वीराज रासौ के संपादक, शासनिक  राव समाज के गौरव महाकवि राव मोहन सिंह  साहब की दिनांक 12 अक्टूबर की जयंती की पूर्व संध्या पर आदरणीय *डॉ उग्रेसन जी राव*, अध्यक्ष कविराव मोहन सिंह पीठ, साहित्य शोध संस्थान राजस्थान विद्यापीठ उदयपुर व *डॉ जितेंद्र सिंह जी राव*, सहायक आचार्य समाजशात्र, कालीबाई कन्या महाविद्यालय, डूंगरपुर के सानिध्य के आदरणीय कविराव के जींवन व कृतित्व के विषय मे गोष्टी आयोजित की गई।  डाॅ.भरत सिंह राव एडवोकेट ने बताया कि  आप द्वारा कविराव की साहित्यिक यात्रा व महाराणा साहब से सम्बन्धो के सम्बंध में नवींन जानकारी प्राप्त हुई।  

कविराव ने पृथ्वीराज रासौ को हिंदी में संपादित कर जन जन तक इस महाग्रन्थ को पहचाने का अमर कार्य किया है। जिसको सदैव याद किया जाएगा।

वहीं हर वर्ष की भांति आज राजस्थान राव छात्रावास  उदयपुर में कविराज राव  मोहन सिंह की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई । छात्रावास के अध्यक्ष भुपाल सिंह राणा , उपाध्यक्ष गोविंद सिंह,सचिव जीवन सिंह ,हिम्मत सिंह राजावत, महेन्द्र सिंह, रविन्द्र सिंह , अभिषेक सिंह,आदि समाज बंधुओं ने पुष्प अर्पित कर समाज बंधुओं जयंती मनाई ।