boltBREAKING NEWS

दो सप्ताह से नहीं मिल रहा पानी, दर दर भटकने कों मजबूर ग्रामीण

दो सप्ताह से नहीं मिल रहा पानी, दर दर भटकने कों मजबूर ग्रामीण

मंगरोप (मुकेश खटीक) माण्डल उपखण्ड मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर की दुरी पर स्थित बलाई खेड़ा गांव के वासिन्दे पिछले दो सप्ताह से पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। जबकी 1 किलोमीटर की दुरी पर घोड़ासी खेड़ा में चम्बल प्लांट की टंकी से अन्य क्षेत्रों में पानी की सप्लाई हो रही है। यहां तक की गांव के 30 प्रतिशत एरिये में भी पानी की सप्लाई चालू है, लेकिन बलाई खेड़ा के 70 प्रतिशत इलाके में पानी की सप्लाई बाधित है। वार्ड पंच बदाम देवी बलाई ने बताया की बलाई खेड़ा गांव जल जीवन परियोजना से जुड़ा हुआ होने के बाद भी लोगों कों पानी के लिए दूर अन्य जल स्त्रोतो पर निर्भर रहना पड़ रहा है। समस्या कों लेकर यहां के जनप्रतिनिधियों एवं चंबल जल परियोजना के आला अधिकारियों कों ग्रामीणों ने कई बार अवगत करवाया लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है की उक्त समस्या का जल्द से जल्द समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन करेंगे।