रायला (लकी शर्मा) रायला के निकटवर्ती ग्राम ईरांस में नेहरू युवा संस्थान के द्वारा संविधान दिवस के उपलक्ष में युवा मंडल द्वारा भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा निष्ठा भारत की प्रभुता और और अखंडता देश में भाईचारा मूल कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक और शुद्ध अतॱकरण निरॢवन करने की प्रतिज्ञा ली गई।
इस मौके पर नेहरू युवा मंडल अध्यक्ष सांवर जाट ने बताया कि जिला युवा समन्वयक सुमित यादव के निर्देशानुसार सविधान दिवस के अंतर्गत एक युवा संगोष्ठी का आयोजन किया गया । इस अवसर पर नेहरू युवा मंडल के आसीन्द ब्लॉक कोऑर्डिनेटर माधव जाट, अध्यक्ष सांवर जाट, सहकारी समिति अध्यक्ष दिनेश जाट, मुकेश कुमार राव, फौजी दिनेश कुमार बलाई, देवकरण जाट, यशपाल जाट सहित युवा मंडल के सदस्य मौजूद रहे थे।