धौलपुर//अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह जी परमार का धोलपूर में प्रदेश संगठन मंत्री सरनाम सिंह सिकरवार , जिला अध्यक्ष हरिओम सिंह तोमर ,भरतपुर जिला अध्यक्ष भगत सिंह जी ने स्वागत अभिनन्दन कर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष हरिओम तोमर ने अपनी कार्यकारणी घोषित करते हुए सरंक्षक रामअवतार सिंह जी,जिला प्रभारी विनय सिंह परमार, अजय सिंह सोलंकी जिला सचिव, बृजेश सिकरवार उपाध्यक्ष, सुनील सिंह सिसोदिया मीडिया प्रभारी ,ऋषि परमार जिला मंत्री ,प्रमोद सिकरवार उपाध्यक्ष व ब्रजराज सिंह को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति प्रदान कर नियुक्ति पत्र देकर बधाई व शुभकामनाएं । महासभा के प्रदेश प्रवक्ता राव दिलीप सिंह परिहार (आईड़ाणा) ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह जी परमार ने इस अवसर पर कहा कि क्षत्रिय एकता एवं सेवा कार्य के लिए सदैव प्रयत्नशील रहना ही हमारा मुल ध्येय है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समस्त पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।