boltBREAKING NEWS

PM modi Mann ki Baat : 'मन की बात' में बिहार-झारखंड के युवाओं का जिक्र, आत्मनिर्भर भारत, कोरोना, कार

PM modi Mann ki Baat : 'मन की बात' में बिहार-झारखंड के युवाओं का जिक्र, आत्मनिर्भर भारत, कोरोना, कार

26 जुलाई से 1 अगस्त के बीच चंद्रमा कन्या से धनु राशि में जाएगा। इस दौरान शनि और राहु की दृष्टि चंद्रमा पर पड़ेगी। जिससे 6 राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है। इन दिनों में कुछ लोगों की चिंंता बढ़ सकती है। विवाद और तनाव वाला समय रहेगा। इन दिनों में सेहत संबंधी परेशानियां भी रहेगी। धन हानि भी हो सकती है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के अनुसार जुलाई के इन आखिरी दिनों में अन्य 6 राशि वाले लोगों को सितारों का साथ भी मिलेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के अनुसार 12 राशियों का फल

मेष - पॉजिटिव - समय की गति आपके पक्ष में है। कोई शुभ समाचार मिलने से आत्मबल व ऊर्जा की वृद्धि होगी। कोई दिया हुआ उधार भी मिलने की संभावना है, उस पर ध्यान केंद्रित करें। राजकीय संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे।

नेगेटिव - अपनी ईगो और क्रोध पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। क्योंकि स्वभाव से आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। आप में भरपूर ऊर्जा है, बस उसे सकारात्मक रूप से इस्तेमाल करने की जरूरत है।

व्यवसाय - साझेदारी संबंधी व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही है परंतु आपसी तालमेल व समझौते को अधिक मजबूत बनाकर रखें। नए आर्डर मिल सकते है। इसलिए ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।

लव - पति-पत्नी के संबंधों में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता हैं। वातावरण को खुशनुमा बनाने के लिए और मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बनाएं। साथ ही सबकी जरूरतों का भी ध्यान रखें।

स्वास्थ्य - नसों में किसी तरह का खिंचाव होने से दर्द जैसी स्थिति रहेगी। व्यायाम, योगा आदि पर ध्यान दें।

वृष - पॉजिटिव - आर्थिक मामलों को अधिक से अधिक पूरा करने की कोशिश करें, क्योंकि इस समय लाभ संबंधी ग्रह स्थिति बनी हुई है। साथ ही काम के प्रति पूर्ण समर्पण आपके लिए नई उपलब्धियां बना रहा है।

नेगेटिव - काम की अधिकता के कारण आप पर गुस्सा कुछ अधिक हावी होगा। साथ ही स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी आ सकता है। अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। तथा बच्चों की समस्याओं पर भी कुछ समय व्यतीत करें।