गंगापुर। माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा बड़े चारभुजा जी मंदिर मे फाग उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंडल की सचिव सीमा समदानी ने बताया कि मंडल की बहने राधा- कृष्ण बनकर आई व होली खेल रहे बांके बिहारी.... रंग लेके खेलते.... भजनों पर मंडल की बहनों द्वारा नृत्य किया गया लड्डू गोपाल की झांकी सजाई गई।
सभी ने ठाकुर जी के संग फूलों की होली खेली। वंदना बाल्दी,चंदा काबरा ने रंग लेके खेलते, गुलाल लेके खेलते... भजन पर सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी इसी के साथ निर्मला मूंदड़ा,शिल्पा,दीपिका सोमानी द्वारा कृष्ण लीला पर शानदार नाटिका प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के बाद में ठाकुर जी की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया मंडल अध्यक्ष चंदा जागेटिया द्वारा आभार प्रकट किया गया इस कार्यक्रम में मंडल की सभी बहने उपस्थित थी।