boltBREAKING NEWS

अरुट जयंती पर शोभायात्रा व सम्मान समारोह का आयोजन

अरुट जयंती पर शोभायात्रा व सम्मान समारोह का आयोजन

सूरतगढ़ (हलचल)। अरुट जयंती पर अरोड़वंश कल्याण समिति की ओर से शोभायात्रा व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शराबबंदी आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा छाबड़ा ने भगवान अरुट महाराज की मूर्ति पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। अरोड़ा समाज के अध्यक्ष दीपक भाटिया, पूर्व अध्यक्ष नागरमल बाघला, चंद्र प्रकाश जनेवेजा, पूरणचंद कवातड़ा, मनोहर लाल कवातड़ा, सुनील नागपाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र छाबड़ा, पूर्व विधायक अशोक नागपाल, पूर्व चेयरमैन काजल छाबड़ा व अरोड़वंश कल्याण समिति की समस्त कार्यकारिणी व समाज के प्रबुद्ध जनों द्वारा शराबबंदी व नशा मुक्ति अभियान व सूरतगढ़ को जिला बनाने के लिए चलाए जा रहे आंदोलन में अग्रिम भूमिका निभाने पर सम्मानित किया गया।