boltBREAKING NEWS

नीट की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने किया सुसाइड

नीट की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने किया सुसाइड

कोटा । कोचिंग स्टूडेंट ने फांसी के फंदे पर लटककर सुसाइड कर लिया। घटना नगर थाने की है। मृत छात्र मेहुल वैष्णव (18) उदयपुर के सलूंबर का रहने वाला था। जो दो महीने पहले ही कोटा आया था। कोटा में हॉस्टल में रहकर नीट की कोचिंग कर रहा था।

पुलिस ने शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है। विज्ञाननगर थाना सीआई देवेश भारद्वाज ने बताया कि स्टूडेंट ने सुसाइड किया है। परिजनों को सूचना दे दी है। फिलहाल कारण सामने नहीं आए है। मेहुल वैष्णव समाज के हॉस्टल में रहकर पढ़ रहा था।

बद्रीलाल वैष्णव ने बताया- मेहुल वैष्णव बैरागी छात्रावास में 2 महीने से रह रहा था। मंगलवार सुबह उसके दोस्तों ने देखा वो कमरे में फांसी पर लटका हुआ था। सूचना पर मौके पर गया। समाज के लोगों को बुलवाया। मेहुल पंखे से रस्सी से फांसी पर लटका हुआ था। मेहुल के साथ एक ओर लड़का रहता था। उसका पार्टनर रात को कमरे पर नहीं था। मेहुल रूम पर अकेला ही था। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।