बड़ाऊ झुंझुनूं नरेन्द्र सिंह. लंपी बीमारी से बड़ाऊ में पिछले दो दिन में दो गायों की मौत हो गई। चार पांच गायों में लंपी बिमारी के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। लेकिन स्थानीय पशु चिकित्सा विभाग और प्रशासन ने सूचना के बाद भी अभी तक उनके इलाज और अलग जगह ठहराने व दफनाने व्यवस्था नहीं की गई। मरी हुई गाय भी वार्ड की गलियों में पड़ी सड़ांध मार रही हैं।गायों से आ रही दुर्गंध से वार्डवासियों जीना दुश्वार बना हुआ हैं। इससे और अधिक वायरस के फैलने की आशंका बनी हुईं हैं। जिससे पशु पालक में चिंता बनी हुईं हैं। वार्ड वासियों ने बताया कि वार्ड 7 में अजीत सिंह के घर के सामने सुनी पड़ा मैदान एक एक गाय मरी गई। गाय के तीन चार दिन पहले मुंह से खून निकल रहे थे वार्ड वासियो ने उसे ट्रक से ले जाकर दफनाया। इसी प्रकार एक गाय वार्ड 9 में सरवन शर्मा के पीछे सुनी पड़ी गली में मरी पड़ी जो जो तीन चार दिन पहले गली में दम तोड़ दिया था। दुर्गन्ध से आने जाने वाले रहगीरो के साथ वार्डवासियो को जीना दुश्वार हो रहा हैं। ग्रामीणों ने बताया की गांव में चार पांच और सांड और गायों में गांठे हो गईं जो लंपी बिमारी के लक्षण दिखाईं पड़ रहे हैं।