boltBREAKING NEWS

पथिक महाविद्यालय में साप्ताहिक खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन

पथिक महाविद्यालय में साप्ताहिक खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन

 बिजौलिया (दीपक राठौर)/राजकीय महाविद्यालय बिजोलिया में खेल सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया तथा आज दिनांक 13.01.2024 को खेल सप्ताह का सफलता पूर्वक समापन किया गया। जिसमे दिनांक 08 जनवरी को दौड़ प्रतियोगिता ,09 जनवरी को शतरंज व गोला फेंक प्रतियोगिता तथा 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती का आयोजन उत्साह पूर्वक किया गया तथा महाविद्यालय में युवा दिवस व केरियर डे उपलक्ष में विद्यार्थीयो को मार्गदर्शन संबथित व्याख्यान प्रोफेसर प्रमोद भूखर एवं प्रोफेसर आनंद पराशर द्वारा प्रदान किए गए तथा आज दिनांक 13.01.2024 को बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रो. प्रमोद भूकर तथा महाविद्यालय के विद्यार्थियों हरिशंकर धाकड़,शोभित धाकड़, रवि सेन, गर्वित कांवलिया ने भाग लिया तथा क्रिकेट मैच में छात्र अनिल बंजारा, विनोद धाकड़, विशाल धाकड़, तथा अन्य छात्रों ने भाग लिया। उपरोक्त गतिविधियों के विजेताओं का चयन महाविद्यालय खेल समिति जिसकी अध्यक्षता खेल प्रभारी प्रोफेसर प्रमोद भूकर द्वारा की गई। प्रोफेसर प्रमोद भूकर ने बताया की महाविद्यालय में दिनांक 15 जनवरी 2024 को विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।