सीकर। शहर में गटर की कुई खोदते समय मिट्टी ढहने से आज एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक वार्ड दस निवासी शकील पुत्र मकबूल है। जो एसके अस्पताल के पीछे डा. सुनील ढंढ के निर्माणाधीन मकान में इरफान व इस्लाम के साथ मिलकर गटर की कुई खोदने का काम कर रहा था। इसी दौरान मिट्टी ढहने से वह उसमें दब गया। मशक्कत से बाहर निकलवाकर पुलिस व नजदीकी लोगों ने उसे एसके अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।