रायला ( लकी शर्मा) नेशनल हाईवे 48 पर रोड क्रॉस कर रहे एक श्रमिक की कार से टक्कर लगने पर मौत हो गई।
गुलाबपुरा थाना पुलिस के सब इंस्पेक्टर उगमाराम ने बताया की 35 वार्षिय अरविंद तिवारी पिता जगदीश प्रसाद तिवारी संगम चौराहे से रोड क्रॉस करके सुदीवा कालोनी में जाने लगा था, इसी बीच सडक़ पर भीलवाड़ा से अजमेर की और जा रही एक कार से टक्कर लगने पर वह गंभीर घायल होने पर, कार चालक ने रायला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हेतु पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है।