boltBREAKING NEWS

ट्रेलर में दबने से युवक की मौत, 3 घायल

ट्रेलर में दबने से युवक की मौत, 3 घायल

कोटा। शहर के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में आज सुबह रेत से भरा ट्रेलर पलट गया। हादसे में चार मजदूर दब गए। जिनमें से एक की मौत हो गई जबकि तीन को हल्की चोटें आई। जिन्हें इलाज के लिए एमबीएस हॉस्पिटल लाया गया। घटना मेवाड़ा मंडी के पास सुबह 7 बजे के आसपास की बताई। ट्रेलर में भरी रेत के ऊपर चार मजदूर बैठे हुए थे। गाड़ी के बेक लेते समय पिन टूटने से पलट गई। जिससे मजदूर दब गए। हादसे में गोविंद (35) की मौत हो गई।

दोस्त हरिओम ने बताया कि गोविंद 3-4 साल से रेती खाली करने का काम करता है। आज सुबह 5 बजे घर से निकला था। टोंक की तरफ से रेती लेकर आए ट्रेलर में मजदूरी के लिए चढ़ा था। उसके साथ तीन अन्य मजदूर भी थे। सभी ट्रेलर में बैठे हुए थे। मेवाड़ा मंडी में ट्रेलर खाली होना था ड्राइवर ने गाड़ी को बेक में लिया। उस समय गाड़ी की पिन टूट गई। अनबैलेंस होकर गाड़ी पलट गई। गोविंद गाड़ी व दीवार के बीच मे दब गया। उसको कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। तीन अन्य मजदूर भी घायल हुए। गोविंद बालिता इलाके में रहता था। 5 साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसके दो साल का बच्चा है। कुन्हाड़ी थाना से हेड कांस्टेबल देवेंद्र ने बताया कि सुबह 8 बजे करीब थाने में सूचना मिली थी। रेत खाली करते समय बड़ी नहर के पास एक ट्रेलर के नीचे 2 व्यक्ति दब गए। गम्भीर घायल गोविंद की मौत हो गई। तीन अन्य चोटिल हुए। शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है। हादसे के कारणो की जांच की जा रही है।