चित्तौड़गढ़ BHN
भारतीय जनता पार्टी की रिति नीति एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में आस्था व्यक्त कर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की कार्यशैली से प्रभावित होकर चित्तौड़गढ़ के युवाओं ने सोमवार को दुर्ग निवासी रितलेश बामनिया के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि चित्तौड़गढ़ लोकसभा चुनाव कार्यालय कीर्ती प्लाजा पर भाजपा जिलाध्यक्ष मिठठू लाल जाट, जाईनिंग कमेटी के संयोजक हर्षवर्धन सिंह,सह संयोजक गौरव त्यागी, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, प्रदेशाध्यक्ष कार्यालय प्रवास प्रभारी श्रवण सिंह राव, जिला महामंत्री रघु शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, विनोद चपलोत, जिला प्रचार प्रमुख गोवर्धन जाट, नगर महामंत्री शिव प्रकाश मंत्री, पार्षद रामचन्द्र गुजर, लोकेश त्रिपाठी, देवराज रजक ने भाजपा का उपरना ओढ़ाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। योगेश सालवी, राकेश बेतवास, अनुराग सालवी, नीरज सालवी, कमल सालवी, रौनक व्यास, किशन गुर्जर, राहुल धोबी, बबलू सालवी, हर्षित नायक, हिमांशु सालवी, अजय सिंह आदि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।